army-personnel-start-oxygen-plant-in-agra
army-personnel-start-oxygen-plant-in-agra 
उत्तर-प्रदेश

आगरा में सेना के जवानों ने ऑक्सीजन प्लांट शुरु किया

Raftaar Desk - P2

आगरा, 29 अप्रैल (हि.स.)। आगरा के लिए गुरुवार की सुबह राहत भरी खबर लेकर आयी। आगरा में बंद पडे़ ऑक्सीजन प्लांट को कई दिन की मशक्कत के बाद सेना इंजीनियर विंग के जवानों ने आज सुबह चालू कर दिया है। जिससे आगरा में ऑक्सीजन की सप्लाई भरपूर हो सकेगी। आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित अग्रवाल ऑक्सीजन प्लांट को सेना के इंजीनियर्स की टीम ने पूरी रात प्लांट में खराब पुर्जों को बदलकर मशीनों को फिर से चालू किया है। सेना के जवानों ने बताया कि जहाज में प्रयोग में आने वाले कुछ पुर्जों का प्रयोग कर मशीनों को चालू करने में मदद मिली है। इस प्लांट से हर रोज करीब 2000 ऑक्सीजन सिंलेडरों की सप्लाई की जा सकेगी। देर रात जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि शहर में ऑक्सीजन की अब कोई कमी नहीं होगी। इसके लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। सांसद एसपी सिंह ने भी सोशल मीडिया पर सेना के जवानों व टीम को धन्यवाद दिया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीकांत