appeal-raise-native-cow-and-conserve---shankarlal
appeal-raise-native-cow-and-conserve---shankarlal 
उत्तर-प्रदेश

अपील : पालें देशी गौ और करें संरक्षण - शंकरलाल

Raftaar Desk - P2

- गाय आधारित जीवन व उसपर अवलंबित अर्थव्यवस्था की आवश्यकता वाराणसी, 22 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख शंकरलाल ने देशी गाय के सरंक्षण करने और पालने पर जोर देते हुए कहा कि गो माता विलक्षण प्राणी हैं। इनका सर्वधन और संरक्षण अति आवश्यक हैं। ?वह सोमवार को लंका स्थित विश्व संवाद केन्द्र में कुटुंब प्रबोधन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वयंसेवकों को पाथेय देते हुए देशी गौ से स्वास्थ्य और अर्थ सृजन विषय पर जानकारी दी। उन्होंने गाय के प्रमुख उत्पादों दूध, दही, घी और गोबर के उत्पादन एवं उपभोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं को भी रखा। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि गो आधारित जीवन और गो वंश पर अवलंबित अर्थव्यवस्था आज की आवश्यकता है। भारतीय गो और ग्राम की रक्षा के लिए विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा को आंदोलन का स्वरूप देने के पीछे बुद्धिजीवियों और आध्यात्मिक संतों की भावना प्रेरक शक्ति रही है। इस दौरान गौ सेवा काशी प्रान्त के अरविंद, विभाग संयोजक अधिवक्ता राजेन्द्र पांडेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन कविता मालवीय ने किया। कार्यक्रम में कुटुंब प्रबोधन भाग टोली काशी उत्तर एवं दक्षिण भाग ,विभाग टोली, जिला टोली काशी, चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला एवं जिला चंदौली की टोली के स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर