all-wishes-are-fulfilled-by-listening-to-the-story-of-goddess-bhagwat-sadhvi-geetamba
all-wishes-are-fulfilled-by-listening-to-the-story-of-goddess-bhagwat-sadhvi-geetamba 
उत्तर-प्रदेश

देवी भागवत की कथा सुनने से सभी कामनाओं की होती है पूर्ति : साध्वी गीताम्बा

Raftaar Desk - P2

वाराणसी,05 अप्रैल (हि.स.)। साध्वी गीताम्बा तीर्थ ने कहा कि कलयुग में देवी भागवत की कथा सुनने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही यश, वैभव और शक्ति की भी प्राप्ति होती है। साध्वी सोमवार को सीर गोवर्धनपुर डाफी रोड स्थित एक वाटिका में चल रहे देवी भागवत कथा में ज्ञान गंगा बहा रही थी। कथा के चौथे दिन उन्होंने देवी भागवत की महिमा का विस्तार से उल्लेख किया। मां भगवती के भजनों के बीच उन्होंने कहा कि देवी भागवत् के श्रवण से मनुष्य के सभी कष्ट, व्याधियां और संकोच समाप्त हो जाते हैं। कथा का अमृतपान कराते हुए उन्होंने कहा कि सतयुग में अगस्त ऋषि ने भगवान कार्तिकेय को, त्रेता युग में भगवान राम ने किष्किंधा में महर्षि नारद जी से, द्वापर में वासुदेव ने भगवान कृष्ण को पाने के लिए देवी भागवत की कथा नारद जी से सुनी थी। भगवान राम ने किष्किंधा में मां जानकी के मिलने की कामना को लेकर देवी भागवत की कथा सुनी। देवी भागवत कथा आसुरी शक्तियों का नाश करती है। साथ ही हर कष्ट का निवारण भी करती है। कथा की ओजपूर्ण प्रस्तुति से भक्त भावविभोर होकर नृत्य भी कर रहे थे। पूरा कथा पंडाल भक्ति गंगा में डूब उतरा रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर