41st-foundation-day-celebrated-at-kanpur-dehat-bapaja-party-office
41st-foundation-day-celebrated-at-kanpur-dehat-bapaja-party-office 
उत्तर-प्रदेश

कानपुर देहात भापजा पार्टी कार्यालय में मनाया गया 41वां स्थापना दिवस

Raftaar Desk - P2

कानपुर देहात, 06 अप्रैल (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कानपुर देहात के सभी 1547 बूथों पर मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी गई। वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष ने पार्टी का झण्डा पार्टी कार्यालय में फहराकर 41वां स्थापना दिवस मनाया। भाजपा के कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह ने पार्टी कार्यालय में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 41 साल पूरे होने पर जनसंघ से लेकर के भारतीय जनता पार्टी तक राष्ट्र सेवा के इस यज्ञ में अपना योगदान देने वाले हर व्यक्ति को नमन कर रहे हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, कुशाभाऊ ठाकरे, मुरली मनोहर जोशी, राजमाता सिंधिया, नरेंद्र मोदी, कल्याण सिंह ऐसे अनगिनत महान व्यक्तित्व को कानपुर देहात के प्रत्येक कार्यकर्ता की तरफ से पार्टी को महापुरुषों को नमन करता हूं। व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश। यह परंपरा आज तक अनवरत चली आ रही श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की शक्ति है। मोदी जी ने आर्टिकल-370 को हटाकर कश्मीर को संवैधानिक अधिकार दीया अटल जी एक वोट से सरकार गिरना स्वीकार कर लिया, लेकिन पार्टी के आदर्शों से समझौता नहीं किया। कोरोना काल में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की वह अभूतपूर्व है। कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर जनता की सेवा में हमारे कार्यकर्ता लगे रहे है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कृषि से जुड़ी हर योजना के केंद्र में छोटे किसान को रखा, चाहे नए कृषि कानून हो, पीएम किसान सम्मान निधि हो, किसान उत्पाद संगठन की व्यवस्था हो, फसल बीमा योजना में सुधार करना हो, प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को ज्यादा मुआवजा देना हो, हर खेत को पानी की योजना हो, इसका फायदा छोटे किसानों को दिया है। बीते वर्षों में हमारी सरकार के हर काम में हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। चाहे तीन तलाक के खिलाफ कानून हो, गर्भवती महिलाओं को 26 सप्ताह की छुट्टी हो, घर की रजिस्ट्री में महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात हो, स्वच्छ भारत मिशन हो, उज्जवला योजना, मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी रेहड़ी पटरी वालों को लोन देना हो भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की रक्षा करना, राष्ट्र को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना, अंतिम पायदान वाले व्यक्ति का विकास करना, सबका सम्मान सबका विकास को प्रतिपादित करना, यही भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक प्रतिभा शुक्ला, डॉ विवेक द्विवेदी, डॉ सतीश शुक्ला, मदन पांडे, मलखान सिंह चौहान, श्याम मोहन दुबे, सत्येंद्र भदौरिया, मोहन दुबे, बब्बन शर्मा, बबलू शुक्ला, बबलू कटियार, रामनरेश भदौरिया, विकास मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अमित राजपूत आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समचार/अवनीश