sikkim-governor-ganga-prasad-voted
sikkim-governor-ganga-prasad-voted 
सिक्किम

सिक्किम: राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया मतदान

Raftaar Desk - P2

गंगटोक, 31 मार्च (हि.स.)। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने बुधवार सुबह राजधानी गंगटोक के व्हाइट मेमोरियल हॉल में बनाए गए एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने गंगटोक नगर निगम के तहत तिब्बत पथ वार्ड के लिए मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल प्रसाद ने सभी मतदाताओं से आगे आकर अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपने वार्ड के विकास के लिए अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि गंगटोक नगर निगम के तिब्बत पथ वार्ड में कुल तीन उम्मीदवार हैं। यह वार्ड जनजाति समुदाय की महिलाओं के लिए आरक्षित है। सिक्किम के चार जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल