कोविड परीक्षण के लिए  मुख्यमंत्री और परिजनों के  नमूने संग्रहित
कोविड परीक्षण के लिए मुख्यमंत्री और परिजनों के नमूने संग्रहित  
सिक्किम

कोविड परीक्षण के लिए मुख्यमंत्री और परिजनों के नमूने संग्रहित

Raftaar Desk - P2

गंगटोक, 16 जुलाई (हि.स.)। राज्य में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर आज राजधानी गंगटोक के लुमसे स्थित मुख्यमंत्री निवास पर कोविड परीक्षण के लिए नमूने एकत्र किए गए। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी श्रीमती शारदा तमांग और बेटे विधायक आदित्य तमांग सहित मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों और आवास के कर्मचारियों के नमूने एकत्र किए गए। बताया गया है कि आरटीपीसीआर परीक्षण के लिए आज कुल 95 लोगों के नमूने संकलित किए गए। नमूनों का संग्रह राजधानी के पुराने एसटीएनएम अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंजंग लेप्चा के नेतृत्व में किया गया था। इसके अलावा, गंगटोक नगर निगम के वरिष्ठ सुपरवाइजर आरपी सुब्बा के नेतृत्व में एक टीम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में कीटाणुशोधन का भी कार्य किया। मुख्यमंत्री ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड योद्धाओं को उनकी निस्वार्थ और निर्बाध सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/मधुप-hindusthansamachar.in