श्रीगंगानगर जिले में बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान की गिरदावरी करवाए सरकार- पूनियां
श्रीगंगानगर जिले में बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान की गिरदावरी करवाए सरकार- पूनियां 
राजस्थान

श्रीगंगानगर जिले में बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान की गिरदावरी करवाए सरकार- पूनियां

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 26 सितम्बर (हि.स.)। किसानों के मुद्दे पर चिंता जताते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीट किया कि श्रीगंगानगर के सादुलशहर और आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की नरमे, ग्वार सहित विभिन्न फसलों का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार से आग्रह है कि तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत प्रदान करावें। खैरवाड़ा की घटना पर चिंता जताते हुए पूनियां ने ट्वीट किया कि, खैरवाड़ा की घटना चिंताजनक है, इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अन्य अधिकारियों से बात की है, सरकार को समय रहते उचित संवाद करना चाहिए, हिंसा व आगजनी किसी समस्या का समाधान नहीं है, कानून व्यवस्था बनी रहे, सद्भाव कायम रहे, यह सरकार की जिम्मेदारी है। पूनियां ने ट्वीट कर, भाजपा के सभी नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि आप सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प के साथ भाजपा संगठन को नई बुलंदियों तक पहुंचायेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in