शहीद परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित
शहीद परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित  
राजस्थान

शहीद परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 18 नवम्बर (हि.स.)। परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह शहीद दिवस पावटा चौराहे पर मनाया गया। पावटा सर्किल स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर सुबह 9 बजे शहीद को सैन्य अधिकारियों, उनके परिजनों व पूर्व सैनिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। मेजर शैतान सिंह को उनके बलिदान दिवस पर सेना की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। पहली बार इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए। जोधपुर जिले में जन्मे मेजर शैतान सिंह को वर्ष 1963 में मरणोपरांत परमवीर चक्र का सम्मान दिया गया। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में वतन के लिए संघर्ष करते हुए 18 नवंबर को देश के लिए शहीद हुए। 1962 में छिड़े भारत-चीन के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने और कुशल नेतृत्व के लिए मेजर शैतान सिंह को हमेशा याद किया जाता रहेगा। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के कारण इतिहास में स्वर्णाक्षरों में उनका नाम लिखा गया। 18 नवंबर, 1962 को देश की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनकी नेतृत्व क्षमता और हौंसले को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र देकर सम्मानित किया था। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in