भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती पर दी शुभकामनाएं
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती पर दी शुभकामनाएं 
राजस्थान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती पर दी शुभकामनाएं

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की देवी सब लोगों को ऊर्जा दे, आनन्द दे और समाज को आगे प्रवृत्ति करने की ताकत दे, ऐसी कामना करता हूं। पूनियां ने शनिवार को शक्ति उपासना की प्रतीक नवरूपों में से प्रथम दुर्गा शैलपुत्री देवी की घर में परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने जगतजननी अम्बिका से प्रार्थना की कि जैसे आपने समस्त असुरों का संहार कर प्राणियों की रक्षा की थी वैसे ही समस्त देश और प्रदेशवासियों की रक्षा करें और वैश्विक महामारी के इस संकट से दूर करें। उन्होंने भगवान अग्रसेन की जयंती पर उन्हें नमन एवं प्रणाम करते हुए सभी अग्र बन्धुओं, देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अग्रसेन महाराज ने समाज को एकसूत्र में बांधकर और सामाजिक उत्थान के जो काम किये, इस सहजता, सरलता और संजीदगी के साथ भारत की आध्यात्मिक परम्परा को आगे बढ़ाया। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in