भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शारदीय नवरात्रि पर दी शुभकामनाएं
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शारदीय नवरात्रि पर दी शुभकामनाएं 
राजस्थान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शारदीय नवरात्रि पर दी शुभकामनाएं

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने भक्ति और उपासना के महापर्व नवरात्रि स्थापना के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश भारत में नई फसल के आगमन के साथ शारदीय नवरात्रा स्थापना का यह महोत्सव हमें खुशहाली के साथ-साथ हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा एवं आराधना करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यह मान्यता है कि जहाँ नारी की पूजा होती है वहाँ देवता विचरण करते हैं। इस पर्व में आत्मसंयम और शुद्धि के लिए व्रत-उपवास का विशेष महत्व है। पूनियां ने कहा कि देवी दुर्गा के नौ रूप सांकेतिक रूप से मातृशक्ति की विविधता और महत्व को प्रकट करते हैं। महिलाओं का सशक्तीकरण इन्हीं स्वरूपों के संदर्भ में किया जाना चाहिए। विशेषरूप से लिंग भेद से विसंगतियों को समय रहते सही करना सबसे जरूरी है। इस अवसर पर मातारानी से प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करता हूं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, चन्द्रकान्ता मेघवाल, सी.पी. जोशी, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच, माधोराम चैधरी, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी, सुशील कटारा, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, अशोक सैनी, महेन्द्र यादव, के.के. विश्नोई, श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, बिजेन्द्र पूनियां, महेन्द्र जाटव, वन्दना नोंगिया, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा सहित अनेक नेताओं ने ‘‘नवरात्रि’’ पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in