दक्षिण उपमहापौर किशन लड्ढा ने संभाला पदभार
दक्षिण उपमहापौर किशन लड्ढा ने संभाला पदभार 
राजस्थान

दक्षिण उपमहापौर किशन लड्ढा ने संभाला पदभार

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 13 नवम्बर (हि.स.)। नगर निगम दक्षिण के नवनिर्वाचित उपमहापौर किशन लड्ढा ने धनतेरस पर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कई भाजपा नेता उपस्थित थे। उपमहापौर किशन लड्ढा आज दोपहर में भाजपा नेताओं के साथ पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास स्थित नगर निगम दक्षिण भवन पहुंचे। यहां उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास और दक्षिण महापौर वनिता सेठ ने उनका स्वागत किया। वहीं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने उनका माल्यार्पण किया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in