जोधपुर में बारिश के बाद मौसम खुला, वातावरण में घुली ठंडक
जोधपुर में बारिश के बाद मौसम खुला, वातावरण में घुली ठंडक  
राजस्थान

जोधपुर में बारिश के बाद मौसम खुला, वातावरण में घुली ठंडक

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। दक्षिण पश्चिमी मानसून की तीन दिनों से मारवाड़ में मेहर बनी हुई है। जोधपुर संभाग में पिछले तीन चार दिनों से हल्के व मध्यम दर्जें की बारिश हो गई है। बुधवार को भी कुछेक स्थानों पर बारिश हुई। लगातार हो रही हल्की बारिश व रिमझिम से उमस व गर्मी का असर खत्म होने के साथ वातावरण में ठंडक घुल गई है। शाम को मौसम साफ होने लगा। बुधवार को भी मारवाड़ में कुछ जगहों पर बारिश हुई। जोधपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में दोपहर में बारिश हुई। कुछ देर चली बारिश से सडक़ों पर पानी जमा हो गया। घरों में भी परनाले शुरू हो गई। लगातार बारिश से फिजां में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दो तीन और बारिश का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। सप्ताहांत तक अच्छी बारिश हो सकती है। तापमान भी लुढक़ कर आज 27 डिग्री तक पहुंच गया है। जो ठंडक पैदा कर रहा है। गर्मी और उसम से पूर्णतया निजात मिली है। बारिश के चलते शहर में पर्यटन स्थलों पर लोगों के आने जाने का रुझान बढऩे लगा है। दिन में पर्यटन स्थलों पर लोगों की काफी आवाजाही बनी हुई है। कायलाना, कदमकंडी, अरना झरना और मंडोर उद्यान के साथ अन्य पार्कों में भी लोगों की चहलकदमी बढ़ी है। हालांकि रात आठ बजे बाद लोगबाग अपने अपने घरों को रूखसत हो जाते है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in