जोधपुर में कोहरे की ओट में सूर्यदेव: धूप को तरसे लोग
जोधपुर में कोहरे की ओट में सूर्यदेव: धूप को तरसे लोग  
राजस्थान

जोधपुर में कोहरे की ओट में सूर्यदेव: धूप को तरसे लोग

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 16 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तरी इलाके में हो रही बर्फबारी के असर से सर्दी चमक गई है। प्रदेश सहित मारवाड़ में कड़ाके की ठंड का अहसास अब होने लगा है। सूर्यनगरी में बुधवार को घना कोहरा छाया रहने के साथ ही शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ा दी। हवा की गति तेज चलने से लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सर्दी से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है। आज भी प्रदेश में माउंट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जोधपुर में सुबह से ही बादलों व कोहरे के कारण सूर्यदेव की दीदार ढंग से नहीं हो पाए। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप खिली है। शीत हवा से धूप भी बेअसर रही। ज्यादातर लोगबाग अपने घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर का प्रभाव आगामी एक दो दिन और रह सकता है। मैदानी इलाकों में पारे की गिरावट जारी रह सकती है। जोधपुर शहर में आज सवेरे हल्का कोहरा छाने के साथ ही दरमियानी बदल भी छाए रहे। हवा भी चलने से धूजणी छूट गई। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आ गया। अलसुबह कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में कैद रहे। सुबह सैर करने वालों को छोडक़ कर सडक़ों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। बर्फीली हवा शरीर में नश्तर सा चुभ रही है। धूप निकलने के बावजूद उसमें तेजी दिखाई नहीं दी। जोधपुर और इसके आस पास फलोदी, बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in