ग्रेटर और हैरिटेज के सभी वार्डों में जन अदालत लगाकर निश्चित समय में करेंगे समस्याओं का समाधान-खाचरियावास
ग्रेटर और हैरिटेज के सभी वार्डों में जन अदालत लगाकर निश्चित समय में करेंगे समस्याओं का समाधान-खाचरियावास 
राजस्थान

ग्रेटर और हैरिटेज के सभी वार्डों में जन अदालत लगाकर निश्चित समय में करेंगे समस्याओं का समाधान-खाचरियावास

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 30 अक्टूबर(हि.स.)। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को ग्रेटर नगर निगम के एक दर्जन से ज्यादा वार्डों में चुनाव सभाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत जनता की जीत होगी। यद्यपि कांग्रेस का चुनाव विकास को समर्पित है, जयपुर का विकास कांग्रेस सरकारों के समय में हुआ, भाजपा अफवाहों और झूठे प्रचार, झूठी बातें, झूठे किस्से, धर्म और जाति में टकराव कराकर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस जनकल्याणकारी योजनाऐं लाकर आधारभूत विकास के दम पर चुनाव मैदान में उतरती है। खाचरियावास ने कहा कि नयी कॉलोनियों में आधारभूत विकास की संरचना के लिये जरूरी है कि जनता कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को जिताये। हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम दोनों में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनेगा तो हर कॉलोनी की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जयपुर की हर कॉलोनी में जन अदालत लगाकर सभी अधिकारियों को साथ बिठाकर निश्चित समय में समस्याओं का समाधान करेगें। ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में कांग्रेस पार्षद जीतेंगे तो उनके वार्डों में काम कराना मेरी जिम्मेदारी होगी। खाचरियावास को लोगों ने भरोसा दिलाया कि वे हाथ के निशान का बटन दबाकर कांग्रेस पार्टी को जितायेंगे। खाचरियावास ने कहा कि वे स्वयं ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम के 250 वार्डों में दौरा करेंगे और जन अदालत लगाकर जनता की समस्याओं का निपटारा करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप / ईश्वर-hindusthansamachar.in