गहलोत के जैसलमेर के बाड़े वाले सबके राम से रूस गए दिखते : पूनियां
गहलोत के जैसलमेर के बाड़े वाले सबके राम से रूस गए दिखते : पूनियां  
राजस्थान

गहलोत के जैसलमेर के बाड़े वाले सबके राम से रूस गए दिखते : पूनियां

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 06 अगस्त (हि. स.)। राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी लगातार अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर बनी हुई है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि ट्विटर पर गहलोत सरकार के मंत्रियों से लेकर विधायकों को अपने निशाने पर ले रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए गहलोत सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के जैसलमेर के बाड़े वाले सबके राम से रूस गए दिखते। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया, पर कांग्रेस राज्य वालों ने कोई दीपक, आरती, भजन की फोटो नहीं चेपी। हवाई जहाज, जॉगिंग, राखी, बावर्ची, क्रिकेट, सेल्फी, और तो और नमाज़ की भी फोटो आई, भली करै रामजी! एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि सत्ता के शोरगुल में बातें छुप रही हैं, गैर कानूनी फोन टैपिंग, राजद्रोह की धारा 124 लगाना-हटाना, एसओजी और एसीबी सहित पुलिस बेड़े का दुरूपयोग। फेयरमोन्ट व सूर्यगढ़ का बाड़ा, राजनीतिक जुगलबंदी, क्या नहीं है इसमें, बॉलीवुड को फिल्म बनाने के लिए पूरा मसाला मौजूद है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित-hindusthansamachar.in