केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने भारत पर्यटन जयपुर और इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट का दौरा किया
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने भारत पर्यटन जयपुर और इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट का दौरा किया 
राजस्थान

केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने भारत पर्यटन जयपुर और इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट का दौरा किया

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार जयपुर में होटल खासा कोठी स्थित भारत पर्यटन कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यालय के प्रांगण में अशोक का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ जयपुर शहर के लोकसभा सांसद राम चरण बोहरा भी मौजूद थे। इस दौरान भारत पर्यटन जयपुर के निदेशक करण सिंह राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा होटल प्रबंधन संस्थान के प्रधानाचार्य संजय अरोड़ा, भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद पी. एल. मीणा तथा गुजरात पर्यटन विभाग के हितेश राजपुरोहित समेत पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ने बनीपार्क स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट का भी दौरा किया। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in