women-troubled-by-water-problem-climbed-on-tank-police-explained
women-troubled-by-water-problem-climbed-on-tank-police-explained 
राजस्थान

पानी की समस्या से परेशान महिलाएं चढ़ी टंकी पर, पुलिस ने समझाइश कर उतारा

Raftaar Desk - P2

अलवर, 25 फरवरी (हि.स.)। शहर के धोबी घट्टा स्थित लाका कच्ची बस्ती की महिलाएं पानी समस्या से परेशान होकर गुरुवार की दोपहर पानी की टंकी पर चढ़ गई। आठ महिलाएं टंकी पर ऊपर चढ़कर सीढिय़ों पर बैठकर प्रदर्शन करने लगी। उन्होंने मांग की कि जब तक मौके पर अधिकारी आकर उन्हें उचित आश्वासन नहीं देंगे तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं टंकी के नीचे बैठी रही। इनमें कई बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थी। घटना की सूचना पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर महिलाओं को नीचे उतारा टंकी से नीचे उतारा। मौके पर पहुंचे जलदाय विभाग के एईएन कमल किशोर नारंग और जेईएन योगेश ने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उचित आश्वासन दिया। एएसआई ने समझाइश कर महिलाओं को उतारा शिवाजी पार्क थाने के एएसआई भोलाराम महिलाओं के टंकी पर चढऩे की सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां पहुंचते ही एएसआई सीधे टंकी पर चढ़े और महिलाओं के पास पहुंचे। इसके बाद समझाइश कर सभी महिलाओं को नीचे उतारा। महिलाओं ने लगाया भेदभाव का आरोप टंकी के नीचे प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने उनके वार्ड में लगे नलों से पानी भरने पर वहां की महिलाओं द्वारा भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आसपास पानी भरने पर वहां के लोग भेदभाव करते है। पुरानी बस्ती होने के बाद भी नही नल कनेक्शन महिलाओं ने बताया कि लाका बस्ती पुरानी बस्ती है। उनकी उम्र बीत गई इस बस्ती में लेकिन आज तक यहां नलों के कनेक्शन नहीं है। जिस कारण महिलाएं रोजाना इधर-उधर से पानी भर कर लाती है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने कहा कि वह जिला प्रशासन से मांग करती है कि जल्द ही उन्हें नल के कलेक्शन दिए जाएं। हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष बावलिया/ ईश्वर