updates--bhuvanesh-elected-president-and-girraj-general-secretary
updates--bhuvanesh-elected-president-and-girraj-general-secretary 
राजस्थान

अपडेट....भुवनेश अध्यक्ष और गिर्राज महासचिव निर्वाचित

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में भुवनेश शर्मा अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र शांडिल्य को हराया। भुवनेश को कुल 4 हजार 74 मतों में से 1619 मत मिले। वहीं शांडिल्य ने 1564 मत हासिल किए। एसोसिएशन के महासचिव पद पर गिर्राज शर्मा विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय खेदड को हराया। गिर्राज शर्मा ने 1553 मत हासिल किए। जबकि खेदड को 1238 मतों से संतुष्ठ होना पडा। इसी तरह उपाध्यक्ष के दो पदों पर निधि खंडेलवाल और भरत यादव, संयुक्त सचिव के पद पर विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर विवेश जोशी, पुस्तकालय सचिव पद पर राजाराज चौधरी, सांस्कृति सचिव पद पर दीप्ति जैन विजयी हुए। जबकि सहायक पुस्तकालय सचिव पद पर हितेष बागड़ी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसी तरह कार्यकारिणी के आठ पदों पर अशोक यादव, शालिनी शर्मा, मनोज कुमार दीक्षित, हरीकिशन शर्मा, करतारसिंह गुर्जर, संजय महला, राजेश काला और आलोक अत्रेय विजयी हुए। हिन्दुस्थान समाचार/पारीक/संदीप