उदयपुर

बोहरा समाज ने अदा की ईद की नमाज, उल्लास का माहौल

उदयपुर, एजेंसी । शिया दाउदी बोहरा समाज की ओर से रमजान के बाद ईद का त्योहार शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया।

रोजा नमाज बंदगी के महीने रमजान के तीस रोजे और इबादत के मुकम्मल होने पर शुक्रवार को ईद का उल्लास समाज में परवान पर रहा। शुक्रवार सुबह सूर्याेदय के बाद ईद की नमाज हुई। ईद की नमाज मोइयदपुरा मस्जिद, फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, सैयदी खान्जीपीर स्थित लुकमानी मस्जिद, सैफी हॉल, मोतीमगरी, दाऊद महल नीमचखेड़ा, मर्कज और नवरत्न कॉलोनी स्थित सैफी पार्क में अदा की गई। नमाज के बाद समाजजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों को परस्पर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के त्योहार का उल्लास बच्चों में भी खासा नजर आया। नए परिधान पहन बच्चों ने अपने पसंद के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सेवइयों की खीर की खुशबू भी घर-घर में महकी।

इधर, मुस्लिम समुदाय शुक्रवार शाम को चांद दिखाई देने पर शनिवार को ईद मनाएगा।