soldiers-did-yoga-at-international-border-posts-in-the-thar-desert
soldiers-did-yoga-at-international-border-posts-in-the-thar-desert 
राजस्थान

थार के रेगिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों पर जवानों ने किया योग

Raftaar Desk - P2

जैसलमेर, 21 जून(हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल , जैसलमेर द्वारा सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बटालियन मुख्यालय तथा सीमांत चौकियों पर किया गया। भोर के समय थार के रेगिस्तान में स्थित विभिन्न सीमा चौकियों पर योग करते जवानों का दिलकश नजारा दिखा। योग के समुचित लाभ एवं योग को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाने के उद्देश्य से इस योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत योग क्रिया, ध्यान, विचार एवं चिंतन के माध्यम से, तनावपूर्ण माहौल में, अपने कार्य एवं व्यक्तिगत जीवन में संतुलन की महत्ता को समझने में बल मिलता है तथा कार्यसंतुलन स्थापित कर, एक सकारात्मक वातावरण का सृजन करने में मदद मिलती है। इस अवसर पर दोनों उप महानिरीक्षक स्तर के विभिन्न बटालियन समादेष्टाओं ने योग के लाभ बताते हुए , नियमित तौर पर, परिवार के साथ योग करने के लिए प्रेरित किया, जिससे एक सकारात्मक ऊर्जा का एवं जवानो के साथ भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रशेखर/ संदीप