sikh-society-became-aware-of-important-documents
sikh-society-became-aware-of-important-documents 
राजस्थान

जरूरी दस्तावेजों के प्रति जागरूक हुआ सिक्ख समाज

Raftaar Desk - P2

उदयपुर, 06 जून (हि.स.)। सिक्ख समाज उदयपुर व समूह संगत गुरुद्वारा दुख निवारण श्री गुरु नानक दरबार सेक्टर-14 उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को विभिन्न जरूरी दस्तावेजों की जानकारी व उनको बनाने में मदद के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिक्ख समाज सहित आसपास रहने वाले अन्य समाजों के कई नागरिकों ने अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन योजना, जन आधार कार्ड, आधार कार्ड में परिवर्तन, चिरंजीवी योजना, पासपोर्ट सेवा आदि के बारे में जानकारी ली और बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू की। सिक्ख मीडिया सेंटर उदयपुर के जसमीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि इस शिविर के आयोजन में समाजसेवी नरेंद्र सिंह कंडा, अवतार सिंह सेठी, वीरेंद्र सिंह अरोड़ा, गुरदीप सिंह ढिल्लो, तेजेंद्र सिंह सेठी, इंद्रजीत सिंह कहलों, चरणजीत सिंह सेठी, सिमरप्रीत सिंह अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह सेठी, त्रिलोक सिंह खालसा, मनप्रीत सिंह कालरा, करण सिंह गंभीर, हरदीप सिंह कंडा, मनदीप सिंह सेठी, मनजिंदर सिंह ढिल्लो, कश्मीरा सिंह गुलाटी आदि का सहयोग रहा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल / ईश्वर