sahara39s-kheda-liquor-dukhantika-was-poisoned-by-adding-poison-to-liquor---sp
sahara39s-kheda-liquor-dukhantika-was-poisoned-by-adding-poison-to-liquor---sp 
राजस्थान

सारण का खेडा शराब दुखान्तिका शराब में जहर मिलाने से हुई- एसपी

Raftaar Desk - P2

भीलवाड़ा, 20 फरवरी (हि.स.)। भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि सारण का खेडा में शराब दुखान्तिका हुई थी, वह जहरीली शराब से नहीं बल्कि शराब में जहर मिलाने से हुई है। यह जहर हथकड शराब बनाने वाले गुल्ला कंजर के भतीजे ने ही मिलायी थी। माण्डलगढ थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जहरीली शराब दुखान्तिका का खुलासा करने पर जिला कलेक्टर ने पुलिस जांच टीम को बधाई भी दी। शनिवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि गुल्ला कंजर और उनके भतीजे विनोद कंजर के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसके चलते विनोद कंजर ने अपने चाचा को मारने के लिए शराब की बोतल में कीटनाशक मिलाया। विनोद ने वह बोतल गुल्ला कंजर को पीने के लिए दी मगर उसने वह शराब अपने द्वारा बनायी हथकड शराब में मिला दी। बाद में उसने यह जहर मिली शराब अन्य लोगों को बेच दिया था। इस शराब को पीने से विनोद कंजर की मां सत्तुडी कंजर की मौत हो गयी थी। जिला कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते ने कहा कि इस मामले में पुलिस महकमे ने जो मेहनत की उसके लिए ये बधाई के पात्र है। यह वारदात 28 जनवरी 21 को हुई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द/संदीप