rajasthan-assembly-by-election-2021-bjp-can-win-from-rajsamand-and-congress-from-sahada
rajasthan-assembly-by-election-2021-bjp-can-win-from-rajsamand-and-congress-from-sahada 
राजस्थान

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2021: राजसमंद से भाजपा और सहाड़ा से जीत सकती है कांग्रेस

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 02 मई (हि.स.)। विधायकों के निधन के बाद राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। तीनों सीटों पर रुझानों के बाद परिणामों की तस्वीर स्पष्ट होती जा रही है। राजसमंद सीट पर हुए उपचुनाव में सहानुभूति लहर के कारण भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी की जीत पक्की होती दिखाई दे रही है। दीप्ति माहेश्वरी कांग्रेस उम्मीदवार तनसुख बोहरा से काफी आगे हैं। दीप्ति भाजपा की इसी सीट पर विधायक रहे दिवंगत किरण माहेश्वरी की पुत्री हैं। सहाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री त्रिवेदी अपनी जीत लगभग पक्की कर चुकी हैं। भाजपा को सबसे बड़ा झटका सुजानगढ़ सीट पर लग सकता है। यहां वह तीसरे नंबर पर चल रही है। जबकि कांग्रेस पहले, आरएलपी दूसरे व भाजपा तीसरे स्थान पर है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित