national-president-jp-nadda-to-visit-jaipur-on-2-march-in-bjp-working-committee-meeting
national-president-jp-nadda-to-visit-jaipur-on-2-march-in-bjp-working-committee-meeting 
राजस्थान

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में 2 मार्च को जयपुर आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 02 मार्च को सुबह 11 बजे होगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 02 मार्च को जयपुर के स्टेच्यू सर्किल स्थित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होगी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके जयपुर आगमन पर भाजपा द्वारा जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के जयपुर प्रवास कार्यक्रम से पूर्व 01 मार्च को अपराह्न 3 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों एवं मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की बैठक आयोजित होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश से राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश अनुशासन समिति, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य (स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य), जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री, लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक, महापौर एवं जिला प्रमुख उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर