medical-department-alert-after-confirmation-of-delta-variant-in-ratlam
medical-department-alert-after-confirmation-of-delta-variant-in-ratlam 
राजस्थान

रतलाम में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट

Raftaar Desk - P2

बांसवाड़ा, 30 जून (हि.स.)। बांसवाड़ा जिले से लगते मध्यप्रदेश के रतलाम में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि के बाद बांसवाड़ा का चिकित्सा विभाग भी सतर्क हो गया है। अब मध्य प्रदेश से जिले में आने वाली सीमा पर आरएटी यानी रेपिड एंटीजन टेस्ट होगा, इसके बाद ही यात्रियों को प्रवेश मिलेगा। इस संबंध में सीमावर्ती ब्लाॅकों को आदेश जारी किए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एचएल ताबियार ने बताया कि मीडिया के माध्यम से रतलाम के 21 सैंपलों में डेल्टा वैरिएंट की सूचना मिली थी। हालांकि यह सभी लोग स्वस्थ्य है। मई महीने में यह सैंपल जीनोम स्टेडी के लिए भेजा था। जिसके तहत डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि इसी आधार पर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया है। कुशलगढ़ व छोटी सरवन ब्लाॅक में लगने वाली सीमा पर अब हर यात्री का रेपिड एंटीजन टेस्ट से सैंपल लिया जाएगा। यदि इसके तहत पाॅजिटिव पाया जाता है तो उसे आरटीपीसीआर के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए सख्त निर्देश संबंधित बीसीएमओ और चिकित्सा प्रभारियों को दिए है। उन्होंने बताया कि पाॅजिटिव आने पर होम क्वारंटाइन की कार्रवाई की जाएगी। हिंदुस्तान समाचार/सुभाष/ ईश्वर