Makar Sankranti celebrated the festival of charity and performed charity
Makar Sankranti celebrated the festival of charity and performed charity 
राजस्थान

दान पुण्य का पर्व मकर संक्रांति श्रद्धा व दान पुण्य कर मनाया

Raftaar Desk - P2

अजमेर, 14 जनवरी(हि.स.)। मकर संक्रांति पर गुरुवार को तीर्थराज पुष्कर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान कर जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन किए। इस मौके पर जगतपिता का विशेष श्रंगारभी किया गया था। युवाओं ने पतंग उड़ाई व मनोरंजन के खेल खेले। लोगों ने एक दूसरे का तिल से बने व्यंजनों का भोग लगाकर मुंह मीठा कराया व नए साल की शुभकामना दी। सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं का सुबह सेे सैलाब उमड़ना शुरू हो गया श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान के साथ ही दान पुण्य किया। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सेवा भारती समिति पुष्कर द्वारा गुरुवार को जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म शॉल का वितरण किया। सेवा भारती के संरक्षक बाल किशन पाराशर ने बताया कि आज ही के दिन सूर्य उत्तरायण में आता है। सूर्य जब दक्षिणायन में होता है तो उसे देवताओं की रात्रि कहा जाता है ओर जब सूर्य उत्तरायण में आता है तो देवताओं का दिन कहा जाता है। इसी कारण उत्तरायण में आने के विशेष दिवस के कारण इस दिन तीर्थो में स्नान, जप, तप, साधना, ओर विशेष रूप से दान का विशेष महत्त्व है इसी दान के पर्व पर सेवा भारती समिति ने मानवता की सेवा हेतु कम्बल वितरित किये। विहिप के जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने भी दान के महत्त्व को मानवता की सच्ची सेवा बताया’। नगर मंत्री नेहरू पंडित ने बताया कि सर्दी से बचाव हेतु आज 50 जरूरतमंद लोगों को उनकी बस्तियों में जाकर कम्बल का वितरण किया गया। पुष्कर ..मकर सक्रान्ति के पावन अवसर पर वेंकटेश क्लब के तत्वाधान में सेठानी विमला देवी झंवर चेन्नई निवासी द्वारा गरीब एवम जरूरतमंद लोगों को कम्बल गर्म इनर एवम जैकेट का सत्यनारायण रामावत के हाथों से वितरण किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष-hindusthansamachar.in