Lion roar will be heard again in Bikaner, cage taking shape
Lion roar will be heard again in Bikaner, cage taking shape 
राजस्थान

बीकानेर में फिर से सुनायी देगी शेर की दहाड़, पिंजरे ले रहे आकार

Raftaar Desk - P2

बीकानेर, 17 जनवरी (हि.स.)। बीकानेर मेें एक बार फिर से शेर की दहाड़ सुनायी देने के समाचार मिले है। वन विभाग में इसकी कवायद लंबे समय से चली आ रही है। इस सम्बन्ध में समीपवर्ती बीछवाल एरिया में बायोलॉजिकल पार्क निर्माण हो रहा है और उसमें पिंजरे आकार ले रहे हैं। उप वन संरक्षक वन्य जीव वीरेंद्र सिंह जोरा ने बताया कि अगले साल तक इसका निर्माण पूरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में फिर से पिंजरों का निर्माण शुरू हो गया है। जोरा ने बताया कि बीकानेर की यह एक महत्ती योजना है। वर्तमान में दो पिंजरों का निर्माण हो चुका है। तीन पिंजरों का निर्माण और होगा। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम के तत्वावधान में इसका निर्माण कराया जा रहा है, इसका पैसा राज्य सरकार से मिलना है। जोरो के अनुसार कोशिश है कि अगले साल लोगों को इसकी सौगात दे सकें। गौरतलब है कि एक दशक से ज्यादा समय से बीकानेर के लोगों को जन्तुआलय शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। यहां के वाशिंदों के लिए यह सपना सा हो गया है। बीकानेर के बीछवाल क्षेत्र में बीते करीब चार पहले इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बार-बार बजट के अभाव में काम अटकता गया। वर्तमान में एक बार फिर से पिंजरों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है, वर्ष 2022 में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। जानकारी के अनुसार बायोलॉजिकल पार्क निर्माण में 36 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए अलग-अलग किस्तों में बजट आता है। बीकानेर के बीछवाल में 50 हैक्टेयर में यह पार्क प्रस्तावित है। इसमें अब तक चार दीवारी, एक पिंजरा पूर्व तैयार हो चुका है, शेष निर्माणाधीन है। सड़कें भी बनाई जा चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप-hindusthansamachar.in