life-imprisonment-to-the-accused-who-raped-a-minor
life-imprisonment-to-the-accused-who-raped-a-minor 
राजस्थान

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को आजीवन कारावास.

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-3 महानगर प्रथम ने 15 साल की पीडिता के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अकबर हुसैन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि पीडिता अपने दादा-दादी के साथ रहती है। जबकि अभियुक्त उसके पडौस में रहता है। घटना की रात 16 जनवरी 2019 को पीडिता अपने दादा के साथ कमरे में सो रही थी। इतने में अभियुक्त ने पीडिता का रिश्तेदार बनकर बंद दरवाजा खुलवाया और मूंह दबाकर रातभर दुष्कर्म किया। वहीं सुबह उठकर अभियुक्त फरार हो गया। दूसरी ओर सदर थाना पुलिस ने पीडित पक्ष की रिपोर्ट पर 18 जनवरी को अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। हिन्दुस्थान समाचार/ पारीक/ ईश्वर