kataria-on-gehlot39s-statement---worry-about-the-ending-congress
kataria-on-gehlot39s-statement---worry-about-the-ending-congress 
राजस्थान

गहलोत के बयान पर कटारिया बोले-खत्म होती कांग्रेस की चिंता करें

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद अब राजस्थान में सियासी तीर चलना शुरू हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया मुख्यमंत्री पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देशभर में तेजी से पतन की ओर बढ़ रही कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए। कटारिया ने कहा कि दूसरों पर बात बनाना बहुत आसान होता है। आप खुद की पार्टी पर भी दो शब्द बोलिए। बंगाल चुनाव में कांग्रेस ऑल आउट हो चुकी है। देशभर में कांग्रेस पतन की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेसी इस पर चुप्पी साधे बैठे हैं। जबकि, कांग्रेस की वजह से वह आज इस मुकाम पर हैं। ऐसे में उन्हें खत्म होती कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तृणमूल कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि इस चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी की पिटाई की है। इसके बाद अब भाजपा के नेता मुख्यमंत्री गहलोत पर पलटवार कर रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप