in-support-of-farmers-uttar-pradesh-women39s-congress-will-protest-on-february-28-at-shahjahanpur-border
in-support-of-farmers-uttar-pradesh-women39s-congress-will-protest-on-february-28-at-shahjahanpur-border 
राजस्थान

किसानों के समर्थन में उतरी प्रदेश महिला कांग्रेस, 28 फरवरी को शाहजहांपुर बॉर्डर पर देंगी धरना

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 23 फरवरी (हि. स.)। राजस्थान में किसान आंदोलन के समर्थन में अब महिला कांग्रेस भी मैदान में उतरने जा रही है। केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में महिला कांग्रेस किसानों के सम्मान में-महिला कांग्रेस मैदान में नारे के साथ 28 फरवरी को शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए कूच करेगी। 28 फरवरी को शाहजहांपुर बॉर्डर पर सुबह 10 से लेकर 2 बजे तक महिला कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता धरना देगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने बताया कि करीब 3000 से ज्यादा महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचेगी और धरना देंगी। महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें राजस्थान महिला कांग्रेस अपने दम पर कोई कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को टारगेट भी दिए गए हैं और शाहजहांपुर बॉर्डर के नजदीक पडऩे वाले अलवर, जयपुर, जयपुर देहात, दौसा, झुंझुनूं और सीकर की महिला पदाधिकारियों को ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता लेकर इस धरने में पहुंचने के लिए कहा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप