higher-education-minister-bhanwar-singh-bhati-said-congress-will-get-absolute-majority-in-municipal-elections
higher-education-minister-bhanwar-singh-bhati-said-congress-will-get-absolute-majority-in-municipal-elections 
राजस्थान

उच्च शिक्षामंत्री भंवरसिंह भाटी बोले ; नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा पूर्ण बहुमत

Raftaar Desk - P2

बीकानेर 24 जनवरी (हि.स.)। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को नगर पालिका चुनावों के मध्यनजर अपने विधानसभा क्षेत्र कोलायत अन्तर्गत देशनोक नगर पालिका क्षेत्र के अनेक वार्डो में आयोजित चुनावी जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए पूर्ण बहुमत से कांग्रेस बोर्ड बनने का दावा किया तथा प्रतिपक्षी भाजपा पर प्रहार करते हुए देशनोक के विकास एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतो से विजयी बनाने एवं पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनवाने का आह्वान किया। मंत्री भाटी ने अपने सम्बोधन में बढती मंहगाई, पेट्रोल की कीमतों, किसानों, व्यापारियों की समस्याओं के साथ बढ़ती बेरोजगारी के लिये केन्द्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भाटी ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों वित्तीय संकट के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा समाज के सभी वर्गो के विकास एवं राहत हेतु लिये गये निर्णयो एवं कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उच्च शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा राज्य की जनता ने वर्तमान में राज्य में हुये पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव सभी में कांग्रेस को पूर्ण समर्थन दिया है, देशनोक में भी कांग्रेस का बोर्ड बनने से एक ही विचार धारा की सरकार एवं प्रतिनिधि होने से प्रशासन एवं वित्तीय संसाधनो की उपलब्धता में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने भरौसा दिलाया की वे स्वयं भी देशनोक के विकास को नई ऊँचाईयों पर ले जाने हेतु निरन्तर प्रयासरत है तथा राज्य सरकार स्तर से भी अधिकाधिक सहयोग का भरोसा दिलाया। भाटी की जनसभाओं में बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने देशनोक में चुनावी प्रचार को परवान पर चढ़ा दिया है, आमजन का रूख भी भाटी के वादों पर भरौसा दिखा रहा है, साथ ही भाटी की सरलता, सहज उपलब्धता एवं विकास की मानसिकता से आम नागरिक प्रभावित दिखता है। जनसभाओं को कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल लोक सभा प्रत्याशी, ओम प्रकाश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष देशनोक, मेघदान चारण, शिव सिंह सांखला समन्वयक देशनोक कांग्रेस कमेटी आदि ने भी सम्बोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप-hindusthansamachar.in