forest-minister-gave-necessary-instructions-on-problems-of-forest-rangers
forest-minister-gave-necessary-instructions-on-problems-of-forest-rangers 
राजस्थान

फॉरेस्ट रेंजर्स की समस्याओं पर वन मंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 08 अप्रैल (हि. स.)। वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई ने फॉरेस्ट रेंजर्स की समस्याओं पर समुचित कार्रवाई की आवश्यकता बताई है। गुरुवार शाम को अरण्य भवन में आयोजित बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई को फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने रेंजर्स की समस्याओं से अवगत करवाया। एसोसिएशन ने रेंजर्स फस्र्ट ग्रेड से एसीएफ की पदोन्नति के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता समाप्त करने और अनुभव में शिथिलता देने की मांग रखी। इसके अलावा वन अपराधों की रोकथाम के लिए वाहन उपलब्ध करवाने, रेस्क्यू के लिए अलग से बजट देने सहित अन्य मांगें भी बताईं। इन सभी मांगों पर वन मंत्री विश्नोई ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए समुचित कार्रवाई की आवश्यकता जताई। विश्नोई ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वनों के संरक्षण में निरंतर अच्छा कार्य करते रहना चाहिए। बैठक में वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) श्रुति शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) डॉ. दीप नारायण पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक) मोहन लाल मीणा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य योजना एवं वन बंदोबस्त) राजीव कुमार गोयल सहित फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप