condolences-on-chief-minister39s-death-of-freedom-fighter-trilokinath-dhar
condolences-on-chief-minister39s-death-of-freedom-fighter-trilokinath-dhar 
राजस्थान

मुख्यमंत्री की स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकीनाथ धर के निधन पर संवेदना

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकीनाथ धर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में स्व. त्रिलोकीनाथ के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप / ईश्वर