cloudy-movement-starts-sizzle-with-humidity
cloudy-movement-starts-sizzle-with-humidity 
राजस्थान

बादलों की आवाजाही शुरू, उमस से हलकान

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 01 मई (हि.स.)। संभाग के कई जिलों में शनिवार को भी बादलों की रेलमपेल रही। बादलों की आवाजाही के बावजूद यहां गर्मी के तेवर तीखे बने हुए है। शनिवार को जोधपुर शहर में एक बार फिर तापमान बढ़ गया। यहां अधिकतम 41 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोधपुर शहर में आज सुबह बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकलने से तेज गर्मी थी। गर्मी के मारे शहरवासियों के शरीर से पसीने टपकने लग गए। बादलों के बावजूद वातावरण अधिक गर्म हो गया। दोपहर में पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। शुष्क हवाओं के कारण गर्मी और बढ़ गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तेज गर्मी रही। संभाग के अधिकांश हिस्सों में आज भी बादलों का मौसम रहा। बादलों की रेलमपेल के बावजूद आसमां से गर्मी आ रही थी। दोपहर में तो जैसे अंगारे बरसने शुरू हो गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादलों की अच्छी खासी आवाजाही के साथ तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप