Chief Minister shared information related to vaccination from Governor
Chief Minister shared information related to vaccination from Governor 
राजस्थान

राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने साझा की वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारियां

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 17 जनवरी (हि. स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल को मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार से शुरू कोविड-19 टीकाकरण अभियान के विभिन्न चरणों के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई चरणबद्ध तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मिश्र को सरकार द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों से भी अवगत कराया। पूर्व सांसद भगोरा के निधन पर संवेदना : राज्यपाल कलराज मिश्र ने पूर्व सांसद महावीर भगोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। जालोर बस हादसे पर जताया दुख : राज्यपाल कलराज मिश्र ने जालोर के समीप तीर्थयात्रियों से भरी बस के बिजली के तार की चपेट में आने से हुई दुखान्तिका पर शोक व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप-hindusthansamachar.in