bjp39s-state-core-committee-held-talks-on-organizational-issues
bjp39s-state-core-committee-held-talks-on-organizational-issues 
राजस्थान

भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी ने संगठनात्मक विषयों पर किया संवाद

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर ‘‘कोर कमेटी’’ की प्रथम बैठक हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह एवं सह-प्रभारी व सांसद डॉ. भारती बेन शियाल ने संगठन की मजबूती सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संवाद किया गया। कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, सी.पी. जोशी उपस्थित रहे। इससे पूर्व डॉ. सतीश पूनियां, अरुण सिंह, डॉ. भारती बेन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक में संवाद किया, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, भजनलाल शर्मा, सुशील कटारा मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पारीक/ ईश्वर-hindusthansamachar.in