bjp-state-president-dr-satish-poonia-inaugurated-jahota-overbridge
bjp-state-president-dr-satish-poonia-inaugurated-jahota-overbridge 
राजस्थान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जाहोता ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

Raftaar Desk - P2

जयपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आमेर विधानसभा क्षेत्र के जाहोता ओवरब्रिज का उद्घाटन किया, इससे क्षेत्र के करीब 2 लाख लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और दर्जनों ग्राम पंचायतों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी, यह ओवरब्रिज करीब 42 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ हैl भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ओवरब्रिज का उद्घाटन कर आमेर विधानसभा क्षेत्र को विकास की एक और सौगात दी है और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीl उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासनकाल में जाहोता में ओवरब्रिज की स्वीकृति हुई और उसी कार्यकाल में निर्माण कार्य शुरू हो गया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं आमेर विधायक डॉ. सतीश पूनियां जी द्वारा आमेर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार किए जा रहे विकास कार्यों से आमेर विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैl हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप