approval-to-upgrade-sub-tehsil-to-tehsil-in-gudhagodji-of-jhunjhunu
approval-to-upgrade-sub-tehsil-to-tehsil-in-gudhagodji-of-jhunjhunu 
राजस्थान

झुंझुनू की गुढ़ागोडजी में उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने की मंजूरी

Raftaar Desk - P2

झुंझुनू, 08 जून(हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनू की गुढागोड़जी उप तहसील को तहसील के रूप में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन तहसील गुढ़ागोडजी में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 21 पटवार मण्डल एवं 56 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने झुंझुनू जिले की गुढागोड़जी उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। विधायक राजेन्द्रसिंह गुढ़ा ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा की इससे क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश सर्राफ/संदीप