act-company39s-attachment-the-company-is-running-an-outstanding-duty-of-rs-8-crore-55-lakh-5-on-the-company
act-company39s-attachment-the-company-is-running-an-outstanding-duty-of-rs-8-crore-55-lakh-5-on-the-company 
राजस्थान

एसीटी कंपनी का खाता कुर्क: कंपनी पर निगम का 8 करोड़ 55 लाख 5 रूपये का शुल्क बकाया चल रहा है

Raftaar Desk - P2

जयपुर,16 अप्रैल(हि.स.)। नगर निगम ग्रेटर जयपुर आयुक्त यज्ञ मित्र सिंहदेव के निर्देश पर मैसर्स एटरिया कन्वर्जेन्स टेक्नोलाॅजीज के खाते को सीज करने के आदेश जारी किये गये है। उपायुक्त राजस्व प्रथम ने एचडीएफसी बैक प्रबंधक को खाता कुर्की आदेश जारी किये है। कंपनी पर 8 करोड़ 55 लाख 5 रूपये का शुल्क बकाया चल रहा था। कंपनी को यह शुल्क विद्युत पोलों पर लगाई गई एरियल केबल के एवज में निगम को देना था। किन्तु कंपनी द्वारा न तो शुल्क जमा करवाया गया न ही कोई सन्तोषजनक जबाव प्रस्तुत किया गया। उक्त खाता कुर्की आदेश में बैंक प्रबंधक को आदेश दिये गये है कि बिना अनुमति के कंपनी के खाते से किसी प्रकार का लेन देन नहीं होगा तथा उक्त बकाया राशि 8 करोड़ 55 लाख 5 रूपये को नगर निगम ग्रेटर जयपुर के खाते में जमा करवाना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर