42-percent-havoc-of-nautpa-people-started-scorching
42-percent-havoc-of-nautpa-people-started-scorching 
राजस्थान

नौतपा का कहर पारा 42 पार, झुलसने लगे लोग

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 27 मई (हि.स.)। नौतपा के कहर से जोधपुर में 42 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। वहीं संभाग के अधिकांश जिलों का दिन का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। शहर में कल रात को हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई। दिनभर की गर्मी के बाद कल रात मौसम में बदलाव आ गया था। आसमान में बिजलियां चमकने लगी और बादल छा गए। बारिश का अच्छा मौसम बना, लेकिन बादल बरसे बगैर ही बिखर गए। हालांकि जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कुछ स्थान पर अच्छी बारिश हुई। वहीं आज सुबह भी दिन की शुरुआत तेज धूप और गर्मी के साथ हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। पूरे पश्चिमी राजस्थान में ही गर्मी का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ हल्के बादलों की आवाजाही व धूलभरी आंधियां भी चल सकती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर