congress-protest-against-rising-prices-of-diesel-petrol-and-gas
congress-protest-against-rising-prices-of-diesel-petrol-and-gas 
पंजाब

डीजल, पट्रोल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

लुधियाना, 14 जून (हि.स.)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पैट्रोल, गैस व मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस के सीनियर नेता व पीएसआईडीसी के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा की अगुवाई में सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। विधानसभा हल्का साऊथ में किए गए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तस्वीरें जलाईं। बावा ने कहा कि मोदी सरकार की नीयत व नीति दोनों ही साफ नहीं है। जिस दिन से मोदी सरकार ने केन्द्रीय सत्ता की कमान संभाली है, उस दिन से ही देश व देशवासियों को कई तरह की मुश्किलों व चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पहले रातोंरात देश की करंसी को बदल कर बड़ी संख्या में देश की जनता को वित्तीय तौर पर बरबादी के कगार पर पहुंचा दिया। बावा ने कहा कि देश के बड़े औद्योगिक घरानों को यह सरकार वित्तीय तौर पर लाभ पहुंचाने के मकसद से देशभर में नई स्कीमें लागू कर रही है। देश की जनता मंहगाई की मार झेल रही है। आज हालात यह है कि पट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों मे हर रोज ही बढ़ोतरी होने से हर घर का बजट डगमगा चुका है। बावा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह किसान विरोधी कानूनों को रद्द करे और बेलगाम हो चुकी मंहगाई पर लगाम लगाए। इस प्रदर्शन में रजिंदर सिंह बाजवा,यूथ नेता चेतन थापर,यशपाल शर्मा, बलवंत सिंह धनौआ सचिव कांग्रेस, एंटी नारकोटिक्स सैल के महासचिव नरिंदर मल्हौत्रा, बलजिंदर सिंह हूंजन,बलविंदर सिंह गोरा,पाल सिंह मठाडू, जगतार सिंह मठाडू, मनिंदर सिंह उभी,गुरचरण सिंह राजड़, सुनील शुकला, कमल सैणी,दिनेश राय, सुरिंदर सिंह,हरपाल सिंह सोढी,नोंदा शर्मा,जय प्रकाश पटेल,बनी बाजवा, हरपाल सिंह, मनप्रीत सिंह वर्मा, रजिंदर कौर, सुमन बाला, बलजिंदर कौर, हरजोत कौर, सुरिंदर कौर, रेशम सिंह सगू आदि शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार / कुमार