Punjab for Lok Sabha elections
Punjab for Lok Sabha elections Raftaar
पंजाब

Mission 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में AAP की पहली लिस्ट जारी, 5 मंत्री सहित 8 उम्मीदवारों को मिला टिकट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 8 सीटों पर अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। आप की पहली लिस्ट के 8 उम्मीदवारों में पांच मंत्रियों को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर फिर से विश्वास जताया गया है। पार्टी ने सांसद सुशील रिंकू को जालंधर से टिकट दिया। इसके साथ ही पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले गुरप्रीत सिंह जीपी को भी फतेहगढ़ साहब से उम्मीदवार बनाया गया है।

किसको कहां से मिला टिकट?

पटियाला - बलवीर सिंह

अमृतसर - कुलदीप सिंह धालीवाल

खडूर साहिब- लालजीत सिंह भुल्लर

जालंधर - सुशील कुमार रिंकू

फतेहगढ़ साहिब- गुरप्रीत सिंह जीपी

फरीदकोट- करमजीत अनमोल

बठिंडा - गुरमीत सिंह खुड्डियां

संगरूर- गुरमीत सिंह मीत हेयर

पार्टी ने इन बड़े नामों पर दिखाया भरोसा

इसके साथ पार्टी ने बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां को चुनाव का टिकट दिया है। इस समय वो पंजाब के कृषि मंत्री हैं। पंजाब के विधानसभा चुनाव में इन्हें जाइंट किलर कहा गया था, क्योंकि सूबे की लंबी सीट से इन्होंने राज्य के सबसे वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल को मात दी थी। इसके साथ फरीदकोट से करमजीत अनमोल को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पेशे से गायक हैं। और संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हायर को उम्मीदवार बनाया गया है। वो बरनाला से दो बार के विधायक हैं और भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इसके साथ पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह को टिकट मिला है। कुछ समय पहले उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और फिलहाल वो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं। पटियाला ग्रामीण से विधायक बने थे. पंजाब में विपक्षी दलों का कोई गठबंधन नहीं है। यहां कांग्रेस और AAP अलग अलग चुनाव लड़ेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in