नागालैंड: संयुक्त बलों ने 4 एनएससीएन(के) उग्रवादी गिरफ्तार किया
नागालैंड: संयुक्त बलों ने 4 एनएससीएन(के) उग्रवादी गिरफ्तार किया 
नागालैंड

नागालैंड: संयुक्त बलों ने 4 एनएससीएन(के) उग्रवादी गिरफ्तार किया

Raftaar Desk - P2

कोहिमा, 17 दिसम्बर (हि.स.) । असम राइफल्स और नागालैंड पुलिस के संयुक्त अभियान में एनएससीएन (के) समूह के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि स्वघोषित उग्रवादी नेता मेजर चिनोंय कन्यक, एसएस प्राइवेट सामली कन्यक, एसएस प्राइवेट नकपा कन्यक और एसएस प्राइवेट नगो कन्यक को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास चंदा की रसीद और नकद पैसा बरामद हुआ है। पुलिस ने दावा किया कि अंडरकवर स्रोतों के आधार पर सोमवार को असम राइफल्स के साथ एक संयुक्त अभियान में एनएससीएन (के) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कुछ चंदा का रसीदें और 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वे फिलहाल लुंगलेंग पुलिस की कब्जे में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/रामानुज-hindusthansamachar.in