Mizoram Assembly Election 2023
Mizoram Assembly Election 2023 raftaar.in
मिजोरम

Election 2023: मिजोरम में मतदान शुरू, ईवीएम ख़राब होने पर मुख्यमंत्री ने अभी तक नहीं डाला वोट

रफ़्तार डेस्क, नई दिल्ली : मिजोरम के मतदाताओं का इंतज़ार हुआ खत्म। मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है और शाम 4 बजे तक चलेगा। अपने-अपने मतदान केन्द्रो में वोट डालकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं । मिजोरम के सभी 174 प्रत्यासियों का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो जायेगा। जिसका परिणाम 3 दिसंबर 2023 को आयेगा। मिजोरम विधानसभा चुनावों में केवल मिजोरम के लोगो का ही नहीं, अपितु पूरे देश की जनता और राजनेताओ का ध्यान केंद्रित है। सभी ने टीवी, सोशल मीडिया, न्यूज़ पोर्टल आदि के माध्यम से प्रदेश के विधानसभा चुनाव का अपडेट लेना शुरू कर दिया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

सभी 1276 मतदान केन्द्रो में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं। मिजोरम के 30 मतदान केन्द्रो को सवेंदनशील के रूप में पहचान किया गया है और मतदाताओं की सुरक्षा के सभी पैमानो को पूरा किया जा चूका है। मतदाता शांति के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।

ईवीएम ख़राब होने से जोरामथांगा ने अभी तक नहीं डाला अपना वोट

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा सुबह सात बजे से पहले ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गए थे, ईवीएम ख़राब होने से जोरामथांगा ने अभी तक नहीं डाला अपना वोट। वे आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र से अपना वोट डालेंगे । मतदाताओं में पूरा जोश है, वे सुबह सात बजे से पहले ही अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने अपने मतदान केंद्र पहुंच गए थे। मिजोरम में नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। राज्य में फिलहाल एमएनएफ की सरकार है। विधानसभा चुनाव के परिणाम ही सबका भविष्य तय करेंगे।