महान स्वतंत्रता सेनानी उ तिरोत सिंह को अभाविप ने किया याद
महान स्वतंत्रता सेनानी उ तिरोत सिंह को अभाविप ने किया याद 
मेघालय

महान स्वतंत्रता सेनानी उ तिरोत सिंह को अभाविप ने किया याद

Raftaar Desk - P2

शिलांग, 17 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेघालय इकाई की ओर से शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी उ तिरोत सिंह की 185वीं शहादत दिवस मनाया गया है। इस दौरान वीर शहीद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। अभाविप, मेघालय ने खासी जयंतिया व गारो हिल्स की सभी इकाइयों ने उ तिरोत सिंह को याद किया। उ तिरोत सिंह के बारे में बोलते हुए परिषद की प्रदेश मंत्री सुश्री डारिलीन टांग ने कहा कि विदेशी ताकतों से भारत मां को आजाद कराने के लिए खासी हिल्स के राजा उ तिरोत सिंह ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका अवदान हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। उन्हें उनके देश के प्रति योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वे हमेशा हमारे देश के युवाओं के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनका अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। आज हम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि उ तिरोत सिंह का संदेश देश के कोने-कोने में पहुंचाया जाये। उनका अंतिम वाक्य एक गुलाम राजा के जीवन से बेहतर है एक स्वतंत्र व्यक्ति की मृत्यु। यह वाक्य सदियों तक हमें विदेशी दासता को न स्वीकार करने की अटूट शक्ति देता रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in