महाराष्ट्र में होगी साढ़े 12 हजार पुलिसवालों की भर्ती
महाराष्ट्र में होगी साढ़े 12 हजार पुलिसवालों की भर्ती  
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में होगी साढ़े 12 हजार पुलिसवालों की भर्ती

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 18 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को जानकारी दी कि राज्य में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर लगभग 12 हजार 538 पदों पर भर्ती होगी। इस साल के दिसंबर महीने के आखिर तक सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में विभाग को तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। गृहमंत्री देशमुख ने इस संबंध में मंत्रालय में एक बैठक बुलाई थी। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. संजय चहांदे, वित्त विभाग के प्रधान सचिव नितीन गद्रे, पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जैस्वाल, प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता शामिल थे। कोरोना संकट में पुलिस विभाग ने बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है। राज्य में कानून व व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल में पदों की भर्ती की सख्त आवश्यकता है। इसलिए 100 प्रतिशत पदों को भरना आवश्यक है। पुलिस सिपाही क वर्ग के वर्ष 2019 भर्ती में रिक्त 5297 पद और 2020 के भर्ती वर्ष में सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, इस्तीफे के बाद रिक्त पुलिस सिपाही, चालक, सशस्त्र पुलिस सिपाही वर्ग के कुल 6726 पदों पर भर्ती होनी है। इसी प्रकार मीरा भायंदर, वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के लिए पहले चरण में नए सृजित 975 पदों में से 505 पुलिस कांस्टेबलों के कैडर के पद भरे जाएंगे। इस प्रकार कुल 12538 पदों की भर्ती की जाएगी। देशमुख के मुताबिक वर्ष 2019 में होनेवाली पुलिस भर्ती के लिए महा आईटी पोर्टल के माध्यम से जो आवेदन किए हैं। इन आवेदनों के संदर्भ में योग्य कार्यवाही की जाएगी। पुलिस चपरासी के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेजों के सत्यापन जैसे विभिन्न चरणों पर अमल किया जाता है। विभाग भर्ती प्रक्रिया में अधिकतम संख्या में पद भरने पर विचार कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय / राजबहादुर-hindusthansamachar.in