महाराष्ट्र में 50 से अधिक आईपीएस अधिकारी इधर से उधर
महाराष्ट्र में 50 से अधिक आईपीएस अधिकारी इधर से उधर  
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 50 से अधिक आईपीएस अधिकारी इधर से उधर

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 18 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने 50 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें गृह विभाग के प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता समेत अन्य का समावेश है। महाराष्ट्र सरकार के आदेश में कहा गया है कि 41 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, बाकी के अफसरों को नई पदस्थापना अभी नहीं दी गई है। अमिताभ गुप्ता को पुणे का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पुणे के पुलिस आयुक्त के. वेंकटेशम को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष अभियान) बनाया गया है। पुलिस उपायुक्त शिवदीप लांडे की पदोन्न्ति देकर उन्हें मुंबई में आतंकवाद निरोधी दस्ते का उप महानिरीक्षक बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in