महाराष्ट्र की 14,234 ग्राम पंचायतों का बजा चुनावी बिगुल, 15 जनवरी को होगा मतदान
महाराष्ट्र की 14,234 ग्राम पंचायतों का बजा चुनावी बिगुल, 15 जनवरी को होगा मतदान 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की 14,234 ग्राम पंचायतों का बजा चुनावी बिगुल, 15 जनवरी को होगा मतदान

Raftaar Desk - P2

मुंबई,11 दिसंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के 34 जिलों की 14 हजार 234 ग्राम पंचयतों के चुनाव की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दी है। अगले महीने 15 जनवरी को मतदान कराए जाएंगे और वोटों की गिनती 18 जनवरी, 2021 को होगी। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होते ही इन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। जिन जिलों की ग्राम पंचायतों के चुनाव घोषित किए गए हैं, उनमें ठाणे की 158, पालघर - 3, रायगढ़ - 88, रत्नागिरी - 479, सिंधुदुर्ग - 70, नासिक - 621, धुले - 218, जलगांव - 783, अहमदनगर - 767, नंदुरबार - 87, पुणे - 748, सोलापुर- 658, सतारा- 879, सांगली- 152, कोल्हापुर- 433, औरंगाबाद- 618, बीड- 129, नांदेड़- 1015, उस्मानाबाद- 428, परभणी- 566, जालना- 475, लातूर- 408, हिंगोली- 495, अमरावती- 553, अकोला- 225, यवतमाल- 980, वाशिम- 163, बुलढाणा- 527, नागपुर- 130, वर्धा- 50, चंद्रपुर- 629, भंडारा- 148, गोंदिया- 189 और गडचिरोली की 362 मिलाकर कुल 14,234 ग्राम पंचायतों का समावेश है। चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने बताया कि अप्रैल और जून 2020 के बीच समाप्त हुई 1,566 ग्राम पंचायतों के लिए आम चुनाव 31 मार्च, 2020 को होने थे। हालांकि कोविड -19 की स्थिति के कारण चुनाव कार्यक्रम 17 मार्च 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। फिर इसे पूरी तरह से रद्द कर दिया गया। इसके अलावा दिसंबर 2020 के अंत तक समाप्त होने वाली सभी नई स्थापित ग्राम पंचायतों के लिए इस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसस चुनाव के लिए नामांकन 23 से 30 दिसंबर 2020 तक स्वीकार किए जाएंगे। सरकारी अवकाश के दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की 31 दिसंबर, 2020 को जांच की जाएगी। 4 जनवरी, 2021 तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं और इसी दिन चुनाव चिन्ह वितरित किया जाएगा। मतदान 15 जनवरी 2021 को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। मतगणना 18 जनवरी 2021 को होगी। गडचिरोली जिले में मतदान का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। चुनाव 25 सितंबर 2020 की मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार / विनय-hindusthansamachar.in