मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर 20 सितंबर को मेगा ब्लॉक
मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर 20 सितंबर को मेगा ब्लॉक 
महाराष्ट्र

मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर 20 सितंबर को मेगा ब्लॉक

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 19 सितंबर, (हि. स.)। मध्य रेल, मुंबई मंडल रविवार दिनांक 20.9.2020 को विभिन्न इंजीनियरिंगऔर अन्य रखरखाव कार्यों लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन सुबह 10.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली विशेष स्लो सेवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने निर्धारित हाल्ट के अनुसार रुकेंगी। इसी प्रकार अप स्लो विशेष सेवाओं को विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच अपने निर्धारित हाल्ट के अनुसार फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। पनवेल-वाशी अप और डाउन लाइनों पर सुबह 10.40 से दोपहर 3.40 बजे तक : हार्बर लाइन पर पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप विशेष सेवाएं सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 3.35 बजे तक निलंबित रहेंगी। हार्बर लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल के लिए सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक डाउन विशेष सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-वाशी खंड पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ये रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in