मध्य रेल : अमन लॉज-माथेरान शटल सेवाओं से 36 दिनों में 23 हजार यात्रियों ने यात्रा की
मध्य रेल : अमन लॉज-माथेरान शटल सेवाओं से 36 दिनों में 23 हजार यात्रियों ने यात्रा की 
महाराष्ट्र

मध्य रेल : अमन लॉज-माथेरान शटल सेवाओं से 36 दिनों में 23 हजार यात्रियों ने यात्रा की

Raftaar Desk - P2

शटल सेवाओं से मध्य रेल को 14,73,503 रुपये की आय मुंबई, 12 दिसम्बर, (हि. स.)। कोविड-19 के बावजूद अमन लॉज-माथेरान खंड पर संचालित शटल सेवाओं को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अमन लॉज-माथेरान शटल सेवाओं से दिनांक 4.11.2020 से 9.12.2020 तक कुल 23,414 यात्रियों ने यात्रा की और इससे 14,73,503 रुपये की आय प्राप्त हुई। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मध्य रेल ने दिनांक 4.11.2020 से दैनिक 4 शटल सेवाओं के साथ अमन लॉज और माथेरान के बीच शटल सेवाओं को फिर से शुरू किया। यात्रियों की बढ़ते प्रतिसाद और मांग को देखते हुए, मध्य रेल ने दिन 14.11.2020 को अमन लॉज और माथेरान के बीच 4 और सेवाओं को चलाने का निर्णय लिया। इसके बाद भी यात्रियों की मांग बढ़ रही थी और यात्रियों की सुविधा के लिए, मध्य रेल ने अमन लॉज और माथेरानम के बीच दिनांक 18.11.2020 से 4 और सेवाओं को शामिल किया है। इस प्रकार, वर्तमान में अमन लॉज और माथेरान के बीच कुल 12 सेवाएं चल रही हैं। मध्य रेल के अनुसार अमन लॉज-माथेरान सेवा न केवल पर्यटकों को आकर्षित करती है, बल्कि माथेरान के निवासियों के लिए परिवहन का एक बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक साधन है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप-hindusthansamachar.in